Ghazipur News: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने को 4 सितंबर को चलेगा बुलडोजर
गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रेलवे क्रासिंग के आसपास रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अतिक्रमण हटाने के लिए 4 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे विभाग ने उपजिलाधिकारी सैदपुर को पत्र भेजकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन के समपार संख्या-3 के आसपास रेलवे की जमीन पर अनाधिकृत रूप से दुकान, झुग्गी-झोपड़ी और ठेला आदि लगाकर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को रेलवे प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया। नोटिस के माध्यम से कब्जेदारों को 4 सितंबर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक कब्जा नहीं हटाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.