Ghazipur News: रेलवे का तार काटकर ले जा रहा चोर गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: सैदपुर। औड़िहार रेलवे जंक्शन पर शनिवार सुबह आरपीएफ ने ट्रेनों के बीच लगे तार काटकर बेचने वाले एक शातिर चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से काटा गया तार भी बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू कुमार पुत्र मुसाफिर निवासी सोनहरिया बताया। औड़िहार स्टेशन पर खड़ी डेमू ट्रेन के बीच लगे तार को एक युवक ने काट लिया था। इसके बाद वह कटा हुआ तार लेकर प्लेटफॉर्म नंबर चार पर वाराणसी की ओर बरगद के पेड़ के नीचे बैठा ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलने पर आरपीएफ के एएसआई राकेश कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय और छोटेलाल सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.