गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर में आवारा गोवंश की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। मंगलवार शाम रेबीज संक्रमित एक गर्भवती गाय ने नगर के कई वार्डों में जमकर उत्पात मचाया और पांच लोगों पर हमला कर बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। घायलों में चार लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि गाय को कुछ दिन पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिससे वह रेबीज से संक्रमित हो गई। मंगलवार को हालत बिगड़ने के बाद उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया और वह आक्रामक होकर लोगों पर हमला करने लगी। गाय ने वार्ड-6 की निषाद बस्ती, वार्ड-14 और वार्ड-5 में लोगों को घायल किया। बुधवार को एक छात्रा पर भी हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नगर में दहशत फैल गई। लोगों ने प्रशासन से आवार...