Ghazipur News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की रोपाई में जुटे किसान
गाजीपुर, जुलाई 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से दोपहर तक धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस बनी रही, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होता रहा। हालांकि शाम में शुरू हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों के साथ ही गाजीपुर घाट, कैथवलिया, कड़वा मोड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान धान की रोपाई में तेजी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.