Ghazipur News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच शाम होते-होते शहर सहित जमानियां क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का एहसास कराया। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप भी निकलती रही। दिनभर धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। शाम को अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण बाजारों और सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.