गाजीपुर, जुलाई 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई रिमिझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिसके बाद मौसम में ठंडक हो गई। दिनभर यही आलम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि किसानों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार है। जिससे वह धान की रोपाई करा सके। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। उमस भरी गर्मी से लोगों का बीते तीन दिनों से थोड़ा राहत है। हर रोज हल्की झमाझम बारिश होने से तापमान में ठंडक है। शाम तक कभी तेज और कभी हल्की बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह भी बारिश जारी रही। रिमझिम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के बाद पूरा दिन आसमान में...