Ghazipur News: रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में चोरी
गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर कोतवाली के ददरीघाट मुहल्ले में चोरों ने रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में घुसकर मेन गेट के दरवाजे को तोड़कर नगदी समेत लाखों का गहना पार कर दिया। सोमवार को पीड़ित जब घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की औपचारिकता पूरी कर लौट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के आरीपुर गांव निवासी रिटायर्ड नायब तहसीलदार भैरव नाथ तिवारी शहर के ददरीघाट मुहल्ले में मकान बनवाकर काफी समय से रहते थे। कुछ महीने से भैरव नाथ तिवारी गांव पर रहने लगे। मकान में उनका छोटा बेटा अजीत तिवारी रहता है। लेकिन उसकी पत्नी वाराणसी में सरकारी टीचर है तो अजीत शनिवार और रविवार को वाराणसी चला जाता है। सोमवार की सुबह जब घर आया तो देखा कि घर के अंदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.