गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर। रेवतीपुर ब्लाक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की लापरवाही से एक लाभार्थी पिछले तीन माह से भारतीय राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) की मूल प्रति पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रही है। लाभार्थी पम्मी पुत्री विनोद को पोस्ट ऑफिस रेवतीपुर में पता चला कि विभाग द्वारा दी गई केवल प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी मान्य नहीं है। इसके बाद उसने 13 अप्रैल को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) वंदना गुप्ता को मूल प्रति जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि सीडीपीओ बात भी नहीं कर रही और कार्यालय में भी उपलब्ध नहीं रहती। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभिलेखों की अलमारी की चाबी बाबू के पास होने की बात कही थी, लेकिन तीन माह बाद भी लाभार्थी को मूल प्रमाण पत्र ...