गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र की प्राचीन सेवराई गढ़ी ग्राम रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार रात राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, अशोक वाटिका प्रसंग और लंका दहन का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। लीला की शुरुआत ऋष्यमूक पर्वत पर श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान के मिलन से हुई। इसके बाद श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध तथा माता सीता की खोज में वानर सेना के प्रस्थान का मंचन हुआ। हनुमान जी समुद्र पार कर लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में माता सीता को श्रीराम का संदेश दिया। अक्षय कुमार वध के बाद मेघनाद ने उन्हें बंदी बनाया। रावण के आदेश पर पूंछ में आग लगाए जाने के बाद हनुमान जी ने लंका दहन किया। रोमांचक दृश्यों पर दर्शकों ने जय ...