Ghazipur News: राम जन्म और फुलवारी प्रसंग ने मोहा मन, गूंजा जय श्रीराम
गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: खानपुर। गांव में शनिवार को भक्तिमय माहौल में रामलीला का शुभारंभ हुआ। बाबा कीनाराम जी के महंत बाबा विनय दास जी महाराज ने पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पहले दिन कलाकारों ने राम जन्म और जनकपुर की फुलवारी के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। भगवान राम के जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव की खुशी मनाई। इसके बाद जनकपुर की फुलवारी में भगवान राम और माता सीता के प्रथम मिलन का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया और परिसर तालियों से गूंज उठा। रामलीला देखने के लिए नायकडीह सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में रामकृष्ण सिंह, ललन सिंह, गुलाब पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.