Ghazipur News: रामेश्वरम मंदिर के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ शुरू
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित रामेश्वरम मंदिर के प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस पर रविवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ 24 घंटे का संगीतमय अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रद्धा राय एवं भाजपा नेता तथा प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ कर किया। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला 5 नवंबर तक जारी रहेगा। इसी दिन अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर भोजपुरी गायक गोलू राजा अपनी गायकी से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रामेश्वरम मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस पर गूंजेगा हर-हर महादेव वहीं भोजपुरी गायिकाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.