Ghazipur News: रामसजन नागर बने सैदपुर के नए कोतवाल
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: सैदपुर। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का स्थानांतरण मरदह थाने के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर जमानियां कोतवाली से रामसजन नागर को सैदपुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। स्थानांतरण के बाद शनिवार को कोतवाली परिसर में अनिल सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कार्यशैली की सराहना की। अनिल सिंह ने सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार जताया। उनके कम समय में तबादले को लेकर सोशल मीडिया पर भी दिनभर चर्चाएं होती रहीं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जमानियां कोतवाली की जिम्मेदारी संभालेंगे योगेंद्र सिंह समारोह में एसएसआई प्रताप नारायण, एसआई ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.