गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ सोमवार को नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने नगर से बलुआ घाट तक भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों और रामलीला आयोजकों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। सभी लोग मिल-जुलकर उत्साह के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने या विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पेयजल और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात भी कही गई। पैदल गश्त के दौरान उपजिलाधिकारी निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, तहसीलदा...