Ghazipur News: रामचरित मानस पाठ के समापन निकली कलश यात्रा
गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रंगमहल घाट स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास महाराज परिसर के गौरीशंकर महादेव और रामजानकी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन सोमवार को कलश यात्रा और भंडारे के साथ हुआ। फलाहारी बाबा के नेतृत्व में रविवार से धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। सोमवार सुबह रंगमहल मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा सब्जी मंडी रोड, नई सड़क, मेन रोड, मेन मार्केट, हरी चौराहा और पूरब बाजार होते हुए प्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पहुंची। यहां साधु-संतों और महिला श्रद्धालुओं ने गंगा तट से कलश में गंगाजल भरकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ इसके बाद यात्रा पूरब बाजार और पश्चिम बाजार होते हुए रंगमहल घाट व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.