Ghazipur News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: सैदपुर। बरेली में 26 और 27 सितंबर को आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। साथ ही विशाल राजभर और अंकित विश्वकर्मा ने अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में विशाल राजभर और महिला वर्ग में अंकित विश्वकर्मा ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में अर्पिता सिंह ने कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में होगा, जहां विशाल और अंकित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- अयोध्या 4 जिले में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.