गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की उपस्थित में कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली, लंबित प्रकरणों की समीक्षा और राजस्व कार्यों की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कर-करेत्तर समीक्षा के दौरान परिवहन, वाणिज्य कर, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्तियां, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण तथा मोटर देय सहित विभिन्न मदों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सभी एसडीएम तहसीलदार वसूली लक्ष्यों को पूरा करें: ...