गाजीपुर, नवम्बर 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर। त्योहारों के महापर्व दीपावली की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ बेहद उत्साहजनक रही। धनतेरस के पावन अवसर पर जहां एक तरफ गाजीपुर शहर के हर कोने में खरीदारी की जबरदस्त धूम देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ के कारण लोगों को भीषण जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। त्योहार की रौनक और उमंग के बीच शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर दिनभर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। मिश्रबाजार में सबसे ज्यादा रही भीड़, रूट में हुआ बदलाव यह भी पढ़ें- Katihar News: दीपावली को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, जाम से लोग परेशानमिश्रबाजार में भीड़ और यातायात बदलाव दीपावली के मौके पर शहर का मिश्रबाजार सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरता है। यहां त्योहार से जुड़ी सैकड़ों दुकानें सजती हैं, जिसके चलते शहर के साथ-साथ ग्र...