गाजीपुर, सितम्बर 13 -- Ghazipur News: जमानियां। भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर मंडल की ओर से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नगर क्षेत्र के पांडे मोड़ स्थित बजरंग आईटीआई कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी विनोद अग्रवाल ने अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए लगातार कार्य करता है। कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और संगठन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- सेवा समर्पण के 13 सूत्री कार्यक...