Ghazipur News: योग शिविर में 108 बंदियों ने किया सहभाग
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के निर्देश पर शनिवार को जिला कारागार गाजीपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 8 महिला एवं 100 पुरुष सहित कुल 108 बंदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओम एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण तथा ऐरोबिक्स संगीत के साथ हुआ। शिविर का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ईशोपुर के योग प्रशिक्षक मुकेश यादव, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय तथा सैय्यद सलमान हैदर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बंदियों एवं कारागार कर्मियों को सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा भुजंगासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.