Ghazipur News: यूपी कुश्ती टीम के कोच बने राम आशीष, निवास लक्ष्मी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर के अध्यापक और कुश्ती प्रशिक्षक राम आशीष यादव को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा निवास लक्ष्मी का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। निवास लक्ष्मी 17 वर्षीय बालिका वर्ग के 69 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 40 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेगी। राम आशीष यादव खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी दिल्ली रवाना उनके च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.