Ghazipur News: यूपीआई से फ्राड होने वाले दो पीड़ितों को मिली धनराशि
गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल मुहम्मदाबाद दो मामलों में पीड़ितों की कुल 27,080 रुपये की धनराशि वापस कराई है। इसमें ग्राम कठऊत, पोस्ट गौसपुर, थाना मुहम्मदाबाद निवासी ओम प्रकाश राम पुत्र सुदामा राम के साथ यूपीआई के माध्यम से 7,580 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही साइबर सेल मुहम्मदाबाद ने सक्रियता दिखाते हुए फ्रॉड की गई राशि को होल्ड कराया। दूसरे मामले में वार्ड नंबर-13, जफरपुर मुहल्ला, थाना मुहम्मदाबाद निवासी महताव आलम पुत्र मोहम्मद अजीज रैनी के साथ यूपीआई के जरिए 19,500 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। यह भी पढ़ें- युवक के खाते में वापस कराए गए 39,900 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.