Ghazipur News: यूपीआई फ्रॉड के 10 हजार रुपये वापस कराए
गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: बिरनो। साइबर हेल्प डेस्क थाना बिरनो के प्रयास से यूपीआई फ्रॉड के शिकार हुए विशुनपुरा निवासी सोनू यादव के 10 हजार रुपये वापस करा दिए गए। सोनू यादव ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के बाद तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33106260148259 के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कुमार व उनकी टीम ने कार्रवाई की। फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराते हुए कोर्ट के आदेश के माध्यम से 10 हजार रुपये सोनू यादव के खाते में वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क बिरनो के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.