Ghazipur News: यूनियन बैंक कर्मियों ने गोराबाजार पार्क में किया श्रमदान
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर (पूर्व) की ओर से गोराबाजार पार्क में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्क परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश रमन, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख दीपक कुमार झा और अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार ने किया। मुकेश रमन ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ब्लाक परिसर में चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Katihar News: झाड़ू थामक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.