Ghazipur News: युवा संवाद में युवाओं ने अधिकारियों के समक्ष रखे विचार
गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। युवाओं को अपनी बात रखने, समस्याओं एवं अनुभवों को साझा करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज, स्वास्थ्य, कौशल विकास, बाल संरक्षण समिति, खाद्य एवं प्रसंस्करण, बाल एवं महिला कल्याण विभाग और वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से युवाओं के साथ किए जा रहे कार्यों और उनके जीवन में आए बदलावों पर चर्चा हुई। सत्यम और राजनंदिनी ने संस्था से जुड़ने के बाद अपने अनुभव और सीख साझा की। वहीं सिंगेरा ग्राम पंचायत के युवा समूहों ने सुरक्षा ऑडिट के अनुभव बताते हुए अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी। यह भी पढ़ें- 'सशक्त युवा, सशक्त भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.