Ghazipur News: युवक के फंदे से लटकता मिला शव
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड 14 में शनिवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक घर में खिड़की के पास दुपट्टे के फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में दुपट्टा काटकर युवक को नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। जानकारी के अनुसार नगर स्थित मूलतः वार्ड 5 और वर्तमान में वार्ड 14 निवासी 25 वर्षीय चंदन सेठ पुत्र चंद्रबली सेठ नगर के वैल्यू प्लस मार्ट में काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह चंदन टहल के बाजार से घर लौटा। नहाने-धोने के बाद वह घर में था। इस दौरान उसकी किसी युवती से फोन पर बातचीत हुई। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.