गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर (बारा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह अप प्लेटफार्म पर यात्री सेड के पिलर से एक युवक का फंदे से लटकता शव मिलने पर सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पहुंची जीआरपी ने शव को नीचे उतर कर दिलदारनगर भिजवाया। जानकारी के अनुसार गहमर रेलवे स्टेशन के मौजूद आरपीएफ कर्मियों को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ओवरब्रिज के पास बने यात्री सेड के पिलर से लटक रहा है। युवक की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच है। इसकी सूचना आरपीएफ ने जीआरपी को दी। जीआरपी के जवानों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक नीले रंग का जींस एवं काले रंग का शर्ट पहना हुआ था। उसके पास से कोई भी आईडी नह...