Ghazipur News: मोडिफाइड नंबर प्लेट लगाकर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन
गाजीपुर, सितम्बर 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में यातायात नियमों की अनदेखी कर मोडिफाइड नंबर प्लेट लगाए वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। वाहनों पर आकर्षक डिजाइन, अलग-अलग रंग और मनमाने तरीके से लिखे नंबर प्लेट लगाए जाने से नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के निर्देश के बावजूद कई वाहन चालक इसकी अनदेखी कर रहे हैं। शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और चौराहों पर ऐसे दोपहिया और चारपहिया वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं। कई वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबरों के आकार और फॉन्ट में बदलाव किया गया है। कुछ प्लेटों पर नंबर इस तरह लिखे गए हैं कि उन्हें दूर से पढ़ना भी मुश्किल होता है। इससे वाहन की पहचान करने में परेशानी के साथ यातायात नियमों के प्रभावी अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.