गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज में गुरुवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों पर आकर्षक मेहंदी की कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुंदर डिजाइनों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य उदय राज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 ए की छात्रा सम्भा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 सी-1 की अंजलि ने द्वितीय और इसी कक्षा की शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 ए की रिया गुन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा विजेता छात्राओं को मंच से सम्मानित क...