Ghazipur News: मेहंदी प्रतियोगिता में अभयदीप और रोजी बानो अव्वल
गाजीपुर, सितम्बर 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को तुलसी सागर स्थित गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 266 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित किया गया। साफ-सफाई, कलात्मकता, आकर्षक डिजाइन और निर्धारित समय में बेहतर प्रदर्शन को मूल्यांकन का आधार बनाया गया। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में नूर आफसा परवीन, शिवांगिनी कश्यप और पूनम वर्मा शामिल रहीं। कनिष्ठ वर्ग में मार्टर मेमोरियल स्कूल, जंगीपुर के अभयदीप कुमार प्रथम रहे। आराध्या गुप्ता और आराध्या वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आस्था जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.