Ghazipur News: मेदनीपुर फ्लाईओवर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग शुरू
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेदनीपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे व्हीकल फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आ गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की इस परियोजना के एप्रोच निर्माण में बाधा बन रही 1.32 लाख केवीए की हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस कार्य पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हाईवे के ऊपर से गुजर रही ट्रांसमिशन लाइन को हटाए बिना फ्लाईओवर का निर्माण संभव नहीं था। ऐसे में इसके टावर और ओवरहेड तारों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। एक-एक टावर की ऊंचाई करीब 100 फीट बताई जा रही है। भारी टावरों की स्थापना और हाईवोल्टेज तारों की शिफ्टिंग तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.