गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: सेवराई। विकासखंड भदौरा के मिश्रवलिया गांव में कृषि विभाग की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को मृदा संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और बेहतर कृषि उत्पादन के प्रति जागरूक करना रहा। गोष्ठी में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. शशांक सिंह ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य, गुणवत्ता और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी। वहीं सहायक विकास अधिकारी कृषि वेद प्रकाश सिंह ने विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह यादव ने की, जबकि संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना राम ने किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों ने रसायनिक उर्वरकों के प्रति जागरुक किया इस मौके पर खंड तक...