Ghazipur News: मुहम्मदाबाद ने रेवतीपुर को 3-1 से हराकर जीती ट्रॉफी
गाजीपुर, अगस्त 16 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 15 अगस्त की देर शाम एकदिवसीय फुटबॉल फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। फाइनल मैच रेवतीपुर और मुहम्मदाबाद की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मुहम्मदाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेवतीपुर को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के शुरुआती मिनटों में मुहम्मदाबाद के ईशाक ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद रेवतीपुर के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए लगातार प्रयास किए। मैच के 40वें मिनट में रेवतीपुर के सुदामा पाल ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रोहतास ने 1-0 से जीता अधौरा का फुटबॉल टूर्नामेंट मध्यांतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.