Ghazipur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 45 मरीजों की जांच
गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 45 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। बदलते मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों के साथ मलेरिया और डेंगू की भी जांच की गई। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर स्वास्थ्यकर्मियों ने संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने तथा खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। केंद्र प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1752 मरीजों को मिला उपचार और सलाह गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.