गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की ओर से 'चेतना-प्रवाह' कार्यक्रम के तहत मुंशी प्रेमचन्द की जयंती नगर के सहकारी कालोनी,आमघाट में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज,बलिया के प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार सिंह। इस दौरान हिन्दू इंटर कालेज जमानियां शिक्षिका डॉ.ॠचा राय ने कहा कि प्रेमचन्द ने अपने साहित्य के माध्यम से समाज के उस वर्ग की आवाज को शब्द दिए,जिसकी पीड़ा अनसुनी रह जाती थी। उनके उपन्यास गोदान,गबन,निर्मला,रंगभूमि और कर्मभूमि आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने अपने समय में थे। उनकी कहानियाँ ईदगाह,पूस की रात,कफन,दो बैलों की कथा और पंच परमेश्वर मानवीय मूल्यों के जीवंत चित्र प्रस्तुत करती हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मुंशी प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना का आधार : प्राचार्य साहित्य चेतना समा...