Ghazipur News: मिर्चा के अंतरराष्ट्रीय दंगल में रामेश्वर और शमशाद की कुश्ती बराबरी पर छूटी
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिर्चा गांव स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंगल में देश-विदेश के नामचीन पहलवानों ने दमखम और दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। दो लाख रुपये के इनामी मुकाबले में हाथरस के अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामेश्वर और दिल्ली के शमशाद के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में नेपाल के देवा थापा, मेवा थापा की बहन रूबी थापा और बिहार केसरी शमशेर पहलवान समेत कई चर्चित पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पहलवानों को इनाम और फूलमाला देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.