Ghazipur News: मिठाई दुकानदार से मारपीट, सिर फटा
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के फुल्ली चट्टी स्थित मिठाई की दुकान पर मिठाई लेने और वापस करने की बात को लेकर दुकानदार से मारपीट की गई। पीड़ित दुकानदार विनोद गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 23 अगस्त की रात करीब नौ बजे शेरपुर निवासी शाश्वत यादव मिठाई लेने और वापस करने की बात को लेकर दुकानदार से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर शाश्वत ने हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट कर दी, जिससे विनोद गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लग गई और सिर फट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पुरानी रंजिश में युवक पर किया हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.