Ghazipur News: मार्च 2027 तक यात्रियों को मिलेगी सभी प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस की सुविधा
गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी और रेलवे स्टेशनों पर यात्री व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी रेल मंडल के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना पर करीब तीन करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे की ओर से इस कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की तैयारी की जा रही है। कोच गाइडेंस सिस्टम लगने से यात्रियों को ट्रेनों के कोच की स्थिति जानने में काफी सहूलियत होगी। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को यह जानकारी आसानी से मिल सकेगी कि ट्रेन का कौन सा कोच प्लेटफार्म पर किस स्थान पर आकर रुकेगा। इससे यात्रियों को अपना निर्धारित कोच खोजने के लिए प्लेटफार्म पर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। खासकर बुजुर्गों, महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.