गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: मरदह। मारपीट के प्रकरण में बिरनो पुलिस ने रीता देवी निवासी ग्राम तियरा के प्रार्थना पत्र पर आकाश चौहान, विकास चौहान, किशोरी चौहान, गुलाब चौहान निवासी तियरा थाना बिरनो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रीता देवी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पुत्र सिकन्दर चौहान को विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। घायल सिकन्दर चौहान का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...