गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सादात नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सजे भव्य दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी माँ की दिव्य और भव्य प्रतिमाएं शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के दर्शनार्थ खोल दी गई हैं। पट खुलते ही माता रानी के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष सादात नगर में कुल छह भव्य पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ आकर्षक विद्युत सजावट और कलात्मक प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पूरे थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल 23 दुर्गा पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ शनिवार को आचार्यों और पुरोहितों द्...