Ghazipur News: मां और बेटे से मारपीट, पति समेत पांच पर केस
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा (कुर्रा डेरा) गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और देवर पर मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में गीता देवी पत्नी अजीत सिंह यादव ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को सुबह में उनके ससुर कमला यादव, सास सुगिया देवी, पति अजीत सिंह यादव तथा देवर अरविंद सिंह यादव ने एक राय होकर उन्हें और उनके पुत्र आदित्य यादव को लाठी-डंडे, लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.