गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: मरदह। मरदह थाना के घरिहा गांव निवासी डिम्पल सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने गांव निवासी पुष्कर सिंह,शिवम,सत्यम, आशा सिंह,गुंजा,कंचन सिंह के विरुद्ध गाली -गलौज मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। डिम्पल सिह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, लात और घूसों से उनके साथ मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी। मरदह थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...