Ghazipur News: महिला का जेवर रखे बैग की चोरी
गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिवचर्चा के दौरान जेवरों से भरा बैग चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। महिला ने बगल के गांव के एक युवक पर चोरी करने आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। तहरीर के अनुसार कंचनलता पत्नी धीरेन्द्र लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम सनेहुआ, थाना कासिमाबाद ने बताया कि वह बीते 7 अगस्त को अपने कुछ जेवर एक बैग में रखकर सलामतपुर बाजार गई थी। इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाओं ने उन्हें गांव में हो रही शिवचर्चा में शामिल होने के लिए बुलाने लगी तो वह बैग को अपने बरामदे में अलमारी में रखकर महिलाओं के साथ शिवचर्चा में चली गई। वापस लौटने पर सोने की दो अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की एक जोड़ी पैजनी और चांदी की दो जोड़ी बिछिया गायब मिलीं। कासिमाबाद पुलिस ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.