Ghazipur News: महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी
गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषयक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बहरियाबाद थाने की महिला कांस्टेबल नमिता और पीआरडी की रेखा चौहान ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा को छिपाने के बजाय तत्काल शिकायत करनी चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता को सशक्त समाज की आधारशिला बताया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा कानून तथा आपात स्थिति में 1090 और 112 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.