गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर रंग-बिरंगी सजी हुई चलनी, आकर्षक पूजन थालियां, करवा, दीपक और पूजन सामग्री महिलाओं को खूब लुभा रही हैं। पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रही महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार पूजन सामग्री खरीद रही हैं। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। पर्व पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजन के बाद व्रत का पारण करती हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 29 अक्तूबर को मनेगा करवाचौथ, रात 7:57 बजे होगा चंद्रोदय इस दौरान सजी...