गाजीपुर, सितम्बर 11 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक हाल में शिक्षित बेरोजगार जनकल्याण फाउंडेशन के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य : बीडीओमुख्य अतिथि के विचार मुख्य अतिथि बसपा नेता परवेज खान ने महिलाओं और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर मिलने से वे अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार और समाज को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए शिक्षित युवाओं को सही दिशा देने के साथ रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।संस्थान की योजनाएँ युवाओं और महिला...