Ghazipur News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी (उद्योग एवं विकास) के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य नए समूहों का गठन करना और महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। इस दौरान महिलाओं को लखपति दीदी, विकसित भारत और आजीविका मिशन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बीएमएम देवव्रत ने ऑनलाइन एमआईएस प्रक्रिया के फायदे बताए, जबकि आईएसबी ने महिलाओं से छोटे उद्योग शुरू करने और बैंकों से जुड़ने की अपील की। पूर्व प्रधान अंकुर सिंह ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी गांव की समृद्धि और विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव विजय नारायण, कोटेदार और समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.