Ghazipur News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लिया संकल्प
गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कमसार हाल के पास रविवार को फलाह मुस्लिम राजपूत ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद राजू खान ने की। बैठक में समाज हित में किये जा रहे कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट किसी भी धर्म की बच्चियों और महिलाओं की सहायता के लिए कार्य कर रहा है। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता, दुर्घटना की स्थिति में तत्काल आर्थिक मदद और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने पर भी जोर दिया गया। बैठक में गरीब बच्चों और बच्चियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.