गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम में अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और सीडीओ आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकास खण्ड सैदपुर और देवकली के परिसर में किया गया। डीएम ने बारी-बारी से उपस्थित समूह की महिलाओ से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा और बेहतर ढंग से कार्य करने करने के लिए प्रेरित किया। जिलधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ना है। उन्होंने संब...