गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत विश्व हिन्दू महासंघ की टीम ने दो कंटेनरों को पकड़कर 100 से अधिक मवेशियों को मुक्त कराया है। इस दौरान मौके से पांच पशु तस्करों को भी दबोचा गया। जबकि एक अन्य कंटेनर चालक मौका पाकर वाहन समेत फरार होने में सफल रहा। बरामद मवेशियों और पकड़े गए आरोपितों को के खिलाफ गहमर पुलिस ने जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह 'नचक' को क्षेत्र से बड़े पैमाने पर मवेशियों की अवैध तस्करी किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ गहमर क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गुजर रहे कंटेनरों को रुकवाने का प्रयास किया गया। जांच पड़ताल में पाया गया कि कंटेन...