गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: जमानियां। ब्लॉक क्षेत्र के सोनहरिया वन स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आयोजित छह दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान हुए। लोक कल्याण और विश्व शांति की कामना से 21 यजमानों ने वैदिक रीति से दिक्पाल पूजन, यज्ञ मंडप पूजन, मंडप प्रवेश और वेदी पूजन किया। यज्ञाचार्य पं. कौशलेश ओझा के निर्देशन में मंत्रोच्चार से परिसर भक्तिमय हो उठा। 1008 गंगा पुत्र लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान कंबल बाबा ने दूर-दराज से आए दिव्यांगों और शारीरिक कष्ट से परेशान लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, रात में रासलीला और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर हो गए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बाबा सिद्धनाथ मंदिर म...